22 Sep 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग शुरू: MBBS-BDS में प्रवेश के लिए 9 अगस्त से आवेदन, 16 अगस्त तक मौका

रायपुर, 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS में प्रवेश के लिए NEET-UG 2026 प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय ने काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त की रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 9 अगस्त सुबह 11 बजे से 17 अगस्त रात 11:59 बजे तक कर सकेंगे।

काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 को अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी गई है। खासतौर पर आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉण्ड से जुड़े प्रावधानों को समझना जरूरी होगा।

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क

NEET-UG काउंसिलिंग के लिए UR और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपए, जबकि SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। NRI श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 10,000 रुपए निर्धारित किया गया है। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा।

इसके अलावा पंजीयन राशि/सुरक्षा निधि से संबंधित जानकारी काउंसिलिंग की आधिकारिक सूचना के पेज नंबर 2 पर दी गई तालिका में उपलब्ध है।

अभ्यर्थी काउंसिलिंग से संबंधित नियम, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए और पर जानकारी देख सकते हैं।

Share
पढ़ें   आदिवासी विकास पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान : मध्य क्षेत्र प्राधिकरण का बजट 50 से बढ़ाकर 75 करोड़, शिक्षा-खेल-पर्यटन-सिंचाई को मिली सौगात, महिलाओं-युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस

 

 

 

 

 

You Missed