4 Oct 2026, Sun

CM TODAY SCHEDULE : जशपुर से रायपुर पहुंचेंगे विष्णुदेव साय, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल; जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…

 

रायपुर, 10 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 अगस्त 2026 को जशपुर से रायपुर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह अपने निवास बगिया से कार द्वारा हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 11:25 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:25 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी।

तिरंगा यात्रा के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे सुभाष स्टेडियम से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे। करीब 1:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

  • 09:50 AM: निज निवास बगिया से प्रस्थान, कार द्वारा
  • 09:55 AM: हेलीपेड बगिया, कांसाबेल, जिला जशपुर आगमन
  • 10:00 AM: बगिया हेलीपेड से रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान
  • 11:15 AM: पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर आगमन
  • 11:20 AM: पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान
  • 11:25 AM: सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, रायपुर आगमन
  • 11:25 AM–01:00 PM: जुनेजा स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा
  • 01:00 PM: सुभाष स्टेडियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान
  • 01:05 PM: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

Share
पढ़ें   BIG BREAKING: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, देश ने खोया एक महान नेता और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी अर्थशास्त्री