25 Sep 2026, Fri
Breaking

शिवरीनारायण में दर्दनाक हादसा: ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत के बाद घर में घुसा ट्रक, चार लोग घायल, तीन अस्पताल रेफर

जांजगीर-चांपा, 10 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार में ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित दुकान के कमरे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा।

हादसे के दौरान घर में लोग सो रहे थे। ट्रक की चपेट में आने से करीब चार लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल परमानंद साहू, संजय सूरज चौहान और शत्रुघ्न गिरी को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के पीछे लापरवाही या तेज रफ्तार की क्या भूमिका थी।

पुलिस दुर्घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दुकान और घर को देखकर आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

Share
पढ़ें   रायपुर में दोस्ती ने लिया धोखे का रूप: रजिस्ट्री कराने साथ गया युवक ही निकला मास्टरमाइंड, पार्किंग से ₹36.5 लाख गायब होने की झूठी कहानी गढ़ी; CCTV से खुला राज, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार