20 Aug 2026, Thu
Breaking

CG में ब्लू वाटर में तैरने की शर्त पड़ी भारी: एक दोस्त निकला बाहर, 24 साल का आदिल गहरे पानी में डूबा; 9 साल में 10वीं मौत

रायपुर, 20 अगस्त 2026

रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ तैराकी की शर्त लगा रहा 24 वर्षीय आदिल खान गहरे पानी में डूब गया। आदिल अपने तीन दोस्तों के साथ यहां घूमने पहुंचा था। दोस्तों ने पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगाई थी। आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूदे, लेकिन दोस्त बाहर निकल आया और आदिल गहरे पानी में चला गया।

घटना की सूचना मिलते ही माना पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने और खदान में पानी की अधिक गहराई के कारण रात में रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका। SDRF की टीम गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे से आदिल की तलाश करेगी।

परिजनों ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की, लेकिन अंधेरे और पानी की गहराई को देखते हुए पुलिस ने उन्हें समझाइश दी।

 

 

9 साल में 10वीं मौत का खतरा

ब्लू वाटर में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उपलब्ध घटनाओं के मुताबिक 2017 से अब तक यहां 9 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। अक्टूबर 2025 में भी दो छात्रों की डूबने से मौत हुई थी।

इससे पहले 2017 में 17 वर्षीय सुनैना, 2019 में मोहन बाघ, मार्च 2023 में दो युवकों और जून 2023 में नदीम, फैजल व शहबाज की डूबने से मौत हुई थी।

बारिश के बाद पुरानी खदान में पानी भरने से यह स्थान तालाब जैसा दिखाई देता है, जिसके चलते लोग यहां घूमने और नहाने पहुंचते हैं। सुरक्षा इंतजाम और खतरनाक हिस्सों की घेराबंदी नहीं होने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।

पढ़ें   खैरागढ़ में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर : शिक्षक दंपति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी आदतन अपराधी गिरफ्तार<br><br>

यदि आदिल का शव बरामद होता है, तो 2017 से अब तक ब्लू वाटर में डूबने से मौतों का आंकड़ा 10 हो जाएगा।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *