4 Oct 2026, Sun

बिलासपुर फैमिली कोर्ट में हवलदार पति की दबंगई: बिना तलाक दूसरी शादी का विरोध किया तो काउंसिलिंग के दौरान पत्नी से मारपीट

बिलासपुर, 20 अगस्त 2026

कुटुंब न्यायालय परिसर में काउंसिलिंग के दौरान हवलदार पति द्वारा पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। पत्नी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन क्षेत्र निवासी सरोज जोशी ने पुलिस को बताया कि कुटुंब न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश के आदेश पर उनके और पति संजय जोशी के बीच मेडिएशन काउंसिलिंग तय की गई थी। इसके लिए वह जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर पहुंची थीं।

काउंसिलिंग के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि संजय जोशी ने पत्नी से पूछा कि वह तलाक क्यों नहीं दे रही हैं। इस पर सरोज ने आरोप लगाया कि बिना तलाक लिए पति ने दूसरी महिला मनीषा सिंह से शादी कर ली और उन्हें भरण-पोषण की राशि भी नहीं दी जा रही है।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर संजय जोशी कथित तौर पर उत्तेजित हो गए और उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। घटना में घायल सरोज ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय पहुंचे श्रीमद्भागवत कथा में : आचार्य पवन नन्दन जी से लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना, राम मंदिर परिसर में 8 दिसंबर तक जारी रहेगा आयोजन