4 Oct 2026, Sun

खेतों में पहुंची आरंग पुलिस, किसानों को साइबर ठगी से बचने की दी समझाइश; OTP और UPI PIN साझा नहीं करने की अपील

आरंग, 20 अगस्त 2026। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आरंग पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम खेतों में पहुंची और किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए।

पुलिस ने किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि OTP, UPI PIN, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसके अलावा अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध कॉल या मैसेज के जरिए मांगी गई जानकारी देने से बचने की अपील की गई।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान पुलिस ने किसानों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की।

पढ़ें   कांकेर में पादरियों और धर्मांतरितों के प्रवेश बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला — जनहित याचिका खारिज, कहा- जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए लगाए गए होर्डिंग्स असंवैधानिक नहीं