4 Oct 2026, Sun

रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी ठिकाने पर ED की दबिश : आठ सदस्यीय टीम ने दस्तावेज खंगाले, बाहर सुरक्षा बल की तैनाती

रायपुर, 20 अगस्त 2026

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह दबिश दी। आठ सदस्यीय टीम उनके ठिकाने पर पहुंची और अंदर दस्तावेजों की जांच शुरू की। घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

रामगोपाल अग्रवाल 3000 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले के मामले में आरोपी हैं। इससे पहले ईडी ने उन्हें रायपुर केंद्रीय जेल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पीएमएलए अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेजा था।

ईडी के अनुसार, शराब घोटाले के साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को इधर-उधर करने में अग्रवाल की कथित भूमिका की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित घोटाले की रकम कहां-कहां भेजी गई और इसमें किन लोगों की भूमिका रही।

ईडी की टीम फिलहाल धमतरी स्थित ठिकाने पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   CG तीज मिलन उत्सव: नवा रायपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और CM विष्णु देव साय होंगे शामिल