4 Oct 2026, Sun
Breaking

शराब बिक्री में गड़बड़ी पर एक्शन: आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित, ओवररेट मामले में दो अधिकारियों से 7 दिन में मांगा जवाब

रायपुर, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने ओवररेट और शराब बिक्री से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में मामला दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

वहीं, शराब की बिक्री में अनियमितता के दो अलग-अलग मामलों में आबकारी उपनिरीक्षक आशाराम शाक्य और पी. माधव राव को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों से सात दिनों के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

आशाराम शाक्य पर बालोद जिले के ग्राम अरकार में जब्त शराब की पेटियों से मिली बोतलों के होलोग्राम की जांच में निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में थोक बिक्री पाए जाने का मामला सामने आया है।

इसी तरह पी. माधव राव के खिलाफ बलौदाबाजार जिले की देशी कम्पोजिट रोहासी की विदेशी मदिरा दुकान के काउंटर पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत मिली थी। मामले में विभाग ने उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Share
पढ़ें   CG में उड़ीसा से लौट रहे दो कारोबारियों की मौत: जशपुर में हाईवा ने कार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम