10 Oct 2026, Sat
Breaking

रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा: दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से 29 अगस्त तक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत

रायपुर, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

यह स्पेशल ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक चलेगी। ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ सहित मार्ग के कई स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और रात 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन भिलाई नगर से 10:37 बजे, भिलाई पावर हाउस से 10:43 बजे, भिलाई से 10:51 बजे और रायपुर से 11:25 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन तिल्दा-नेवरा 12:26 बजे, भाटापारा 12:50 बजे, बिलासपुर 14:45 बजे, जांजगीर-नैला 15:44 बजे, चांपा 15:55 बजे, सक्ती 16:59 बजे और खरसिया 17:16 बजे पहुंचेगी।

रायगढ़ पहुंचने से पहले ट्रेन रॉबर्टसन, भूपदेवपुर और किरोड़ीमल नगर स्टेशनों पर भी रुकेगी। इसके बाद रात 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

रेलवे के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने घर जाने वाले भाई-बहनों और अन्य यात्रियों को नियमित ट्रेनों में भीड़ के बीच अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

Share
पढ़ें   रायपुर में आज गूंजेगी बंजारा समाज की हुंकार: मुख्यमंत्री शामिल होंगे विशाल महाकुंभ में — समीक्षा बैठक के बाद दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा भव्य आयोजन, जानें आज का पूरा शेड्यूल...