11 Oct 2026, Sun
Breaking

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

कोरबा, 26 अगस्त 2026। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोड़री मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सरईसिंगार निवासी फूल सिंह (58), उनके बेटे नरसिंह सिंह (24) और रिश्तेदार यशवंत सिंह बाइक क्रमांक CG 12 BJ 5644 से सरईसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोड़री मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BU 2420 ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि फूल सिंह और नरसिंह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

दूसरे हादसे में भी दो लोगों की मौत

इसी दौरान सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग के जोड़ा पुल के पास मंगलवार शाम दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर तीन और दूसरी पर दो लोग सवार थे। टक्कर में सभी लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां देवी प्रसाद निषाद और कोमल की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार जारी है। पुलिस दोनों दुर्घटनाओं की जांच कर रही है।

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय : मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, जल्द होगा फैसला

 

 

 

 

 

You Missed