10 Oct 2026, Sat
Breaking

जशपुर दौरे पर रवाना हुए CM साय, कांग्रेस पर बरसे, बोले – “आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती रही कांग्रेस”

रायपुर, 26 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के कार्यक्रमों की जानकारी दी और इसी दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

सीएम साय ने कहा कि जशपुर प्रवास के दौरान पंडरीपानी में स्टेट बैंक की शाखा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही महतारी सदन का लोकार्पण और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा।

वहीं, जनजाति समाज को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अगर किसी सरकार ने वास्तव में जनजातीय समाज के विकास की चिंता की है, तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार के दौरान अनुसूचित जनजाति समाज के समुचित विकास के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया गया।

सीएम साय का सीधा सवाल है—जब कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही, तो उसने आदिवासी समाज के लिए ऐसा कदम क्यों नहीं उठाया?

अब जशपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों पर नजर रहेगी, लेकिन उससे पहले उनके कांग्रेस पर दिए इस बयान ने सियासी तापमान जरूर बढ़ा दिया है।

Share
पढ़ें   बस्तर की शिक्षा व्यवस्था पर सख्त समीक्षा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुणवत्ता सुधार और 100% उपस्थिति के दिए निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed