11 Oct 2026, Sun
Breaking

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना; लापता लोगों की सलामती की प्रार्थना

रायपुर 26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकसंतप्त परिवारों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने तथा लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय में GD-PI स्किल्स पर विशेष सत्र : 120 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, लाइव ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू राउंड से छात्रों को मिला वास्तविक अनुभव

 

 

 

 

 

You Missed