25 Nov 2026, Wed

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगी मदद : सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर; मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया

 

रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

Share
पढ़ें   दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले रामविचार नेताम : रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने का मिला आश्वासन, आदिवासी बहुल इलाके के बच्चों को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा