27 Aug 2026, Thu
Breaking

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) का संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की घोषणा: किसान, व्यापार, चिकित्सा और आईटी मंच को भी मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल, 27 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश संगठन और विभिन्न मंचों के लिए कुल 31 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन की संस्तुति और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद की गई हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि नई जिम्मेदारियां संगठन और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने का दायित्व हैं। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र और वर्ग तक अपनी नीतियों एवं जनसरोकारों की आवाज पहुंचाना है।

 

 

राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में संगठन की मजबूती के लिए जमीनी नेटवर्क जरूरी है। विभिन्न सामाजिक और विषय आधारित मंचों को सक्रिय जिम्मेदारियां देने से पार्टी का विस्तार बूथ और जनस्तर तक करने में मदद मिलेगी।

प्रदेश संगठन में 20 पदाधिकारियों की नियुक्ति

देवेंद्र प्रताप सिंह, अमृत लाल पटेल और कैलाश गवांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। एस.आर. नागले, सीताशरण सिंह और सुखेंद्र सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश सचिव के रूप में राजेश कुमार पाल, रोशन पटेल, मनभरण कोल, बृजमान सिंह, नरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र पटेल, विजय सिंह (सेवानिवृत्त आर्मी), राजेश्वर मिश्रा और विजय पटेल को नियुक्त किया गया है। रोहित सिंह चन्देल को प्रदेश मीडिया सचिव (प्रवक्ता), मोहित गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा बाबूराम शेषकर, हरीश तलरेजा और डॉ. सुरेन्द्र नाहर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

इन पदाधिकारियों का प्रतिनिधित्व भोपाल, मऊगंज, इंदौर, बैतूल, रीवा, सतना, सिंगरौली, विदिशा और मैहर सहित विभिन्न जिलों से है।

पढ़ें   मुख्यमंत्री साय से साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

सामाजिक और विषय आधारित मंचों को भी जिम्मेदारियां

पार्टी ने विभिन्न मंचों में भी नई नियुक्तियां की हैं। कैलाश वाईकर को प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मंच), डॉ. एनपी कनाटे को प्रदेश अध्यक्ष (बौद्धिक मंच), झनकलाल पटेल को प्रदेश अध्यक्ष (किसान मंच) और डॉ. रमेश कुमार उर्सेटे को प्रदेश अध्यक्ष (चिकित्सा मंच) बनाया गया है।

एडवोकेट राघव पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष (विधि मंच), अनिल जयसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार मंच) और राजेन्द्र पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी मंच) की जिम्मेदारी मिली है। किसान मंच में अर्जुन सिंह पटेल और हरप्रसाद पटेल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वहीं एडवोकेट दिनेश पटेल को प्रदेश महासचिव (विधि मंच) तथा डीपी पटेल को प्रदेश महासचिव (शिक्षक मंच) नियुक्त किया गया है।

पार्टी के इस संगठनात्मक विस्तार को मध्य प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। किसान, व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा, विधि, आईटी, बौद्धिक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति जैसे मंचों के माध्यम से अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed