15 Oct 2026, Thu
Breaking

छत्तीसगढ़ में 6 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले: देव नारायण कश्यप बने नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव; CGPSC में गुड्डू लाल जगत को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 27 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के छह अधिकारियों का तबादला किया। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

GAD की उप सचिव क्लेमेंटिना लकड़ा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार देव नारायण कश्यप (SAS 2010), आयुक्त अंबिकापुर नगर निगम, सरगुजा को उप सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

चित्रकांत चाली ठाकुर (SAS 2014), अपर कलेक्टर, कोंडागांव को अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है। वहीं दीप्ति गौते (SAS 2014) को CEO, जिला पंचायत नारायणपुर नियुक्त किया गया है।

गुड्डू लाल जगत (SAS 2014), अपर कलेक्टर, बेमेतरा को नियंत्रक परीक्षा, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पद पर पदस्थ किया गया है।

विनय कुमार अग्रवाल (SAS 2015), CEO, जिला पंचायत नारायणपुर को उप सचिव, श्रम विभाग मंत्रालय में स्थानांतरित किया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा (SAS 2015), उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को CGPSC नियंत्रक परीक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगी।

Share
पढ़ें   ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ : रायपुर का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, मुंबई-गोवा से ऑपरेट हो रहा था पूरा नेटवर्क