16 Jun 2025, Mon 4:07:36 AM
Breaking

शासकीय कार्यालयों में काम–काज शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने दिया ‛सेनेटाइजेशन’ करने का निर्देश, कर्मचारियों को न हो परेशानी इसके लिए साफ सफाई के साथ ही हाथ धोने की व्यवस्था को भी कराने को कहा उपलब्ध

अजय कैवर्त्य

फ़ाइल फ़ोटो

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘ चलाकर कार्यालयों की साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, रंग-रोगन, हाथ धाने की व्यवस्था जैसी तैयारियां जल्द से जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने निर्देश में कहा है कि निकट भविष्य में ‘लाॅकडाउन‘ समाप्त होने एवं शासकीय कार्यालयों में काम-काज आरंभ होना संभावित है। शासकीय कार्यालयों में बड़ी संख्या में आमजनों का आना भी स्वाभाविक है। देशव्यापी इस आपदा का प्रभाव लम्बी अवधि तक रहना निश्चित है। इसलिए कार्यालयों में सेनेटाइजेशन आवश्यक है। ताकि कोविड-19 वायरस के प्रसार की गति को नियंत्रित रखा जा सके।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय आज होंगे जनता से रूबरू : समस्याओं का समाधान और जनता से संवाद होगा आसान, आमजनमानस में बढ़ेगा सरकार के प्रति विश्वास

 

 

 

 

 

You Missed