29 Aug 2026, Sat
Breaking

बिलासपुर में गाय पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, शिकायत करने पहुंचे लोगों के बीच थाने में पथराव; पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ खदेड़ी

बिलासपुर, 29 अगस्त 2026। गाय को लेकर इंटरनेट मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार शाम बिलासपुर के कोतवाली थाना परिसर में जमकर हंगामा हो गया। सोशल मीडिया अकाउंट से की गई टिप्पणी की शिकायत करने पहुंचे लोगों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे।

जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठन से जुड़े लोग शुक्रवार शाम कोतवाली थाने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि सोहेल खान के नाम से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट से गाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसी दौरान भीड़ के बीच अचानक किसी ने पत्थर फेंक दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी पथराव शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिसकर्मियों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

 

 

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही शहर के अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को कोतवाली थाना बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाने और भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके साथ ही हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान

घटना के बाद कोतवाली थाना और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। देर रात तक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM VISHNUDEO SAI जाएंगे दक्षिण कोरिया...RAIPUR में आज और कल नहीं होगी मांस - मटन की बिक्री...प्रदेश के कई हिस्सों में होगी बारिश...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

पुलिस अब सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि टिप्पणी किसने की और उसका उद्देश्य क्या था।

वहीं, थाना परिसर में पथराव और उपद्रव करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed