रायपुर, 02 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों और विभागीय संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कर्वधा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा पदस्थ किया गया है। वहीं विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी, बस्तर वनमंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है। मोना महेश्वरी को संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वनमंडल कांकेर भेजा गया है। वहीं कुमार सिंह कंवर को उप वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा एम. एल. सिदार को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। शिवशंकर नाविक को उप वनमंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है। जबकि अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर भेजा गया है।
तबादले में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
वन विभाग की ओर से जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों और विभागीय संस्थानों में अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। सरकार ने यह प्रशासनिक फेरबदल विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने के उद्देश्य से किया है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश के तहत 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। पूरी तबादला सूची में अधिकारियों के नाम और नई पदस्थापना का विवरण शामिल है।




