2 Sep 2026, Wed
Breaking

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोगों की मौत; दो ने मौके पर तोड़ा दम

राजनांदगांव, 02 सितम्बर 2026। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनमें से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

वहीं, स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। इनमें एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में CBI का छापा : रिश्वत लेकर मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में हेराफेरी की कोशिश, नवा रायपुर के श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ा मामला, मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी, कल अदालत में पेश किए जाएंगे सभी

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed