26 Oct 2026, Mon
Breaking

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: रायपुर में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित

 

रायपुर, 10 सितंबर 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) के लिए 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।

Share
पढ़ें   रायपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार: लोगों को डराने की तैयारी में था, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस