11 Sep 2026, Fri
Breaking

हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, मौत: बिलासपुर से पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे, तैरते समय भंवर में फंसने से हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को हसदेव नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बिलासपुर से पिकनिक मनाने के लिए देवरी पहुंचे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुआ।

घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी चिचोली गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से कुछ युवक पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। इस दौरान वे हसदेव नदी में तैर रहे थे। नदी के बीच बने भंवर में फंसने के कारण तीन युवक डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी देवरी के कोटवार ने पंतोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर सेना की बचाव टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस और बचाव दल द्वारा घटना से जुड़ी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share
पढ़ें   रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी की फंदे से लटकी लाश : 5 दिन पहले बेटे की हुई थी संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिला – मायके पक्ष ने तंत्र-मंत्र और हत्या की जताई आशंका

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed