बिलासपुर, 12 सितम्बर 2026। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गणेश उत्सव को लेकर समितियों को होने वाली परेशानियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसी भी गणेश समिति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

साव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणेश समितियों से चर्चा कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराएं और अनावश्यक प्रक्रिया और परेशानी से समितियों को बचाया जाए।

साव ने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और उत्साह का पर्व है। प्रदेशभर में गणेश समितियां श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन करती हैं। आयोजन में समितियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी गणेश समितियों से भी आग्रह किया है कि उन्हें किसी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पूरे प्रदेश में उत्साह और भक्तिभाव के साथ गणेश उत्सव का आयोजन हो, इसके लिए प्रशासन आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेगा।




