17 Sep 2026, Thu
Breaking

मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा का सेवा कार्यक्रम, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल बांटे; डॉ. विजय शंकर मिश्रा समेत नेता रहे मौजूद

रायपुर, 17 सितम्बर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर के श्याम नगर स्थित लायंस वृद्धा आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फल वितरित किए गए तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा भावना को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, लोकेश कावड़िया, रमेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष किशोर महानंद, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, प्रदेश संयोजक सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संजय कोपुलवार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी, पार्षद प्रदीप वर्मा, पार्षद संतोष सीमा साहू एवं पार्षद महेश ध्रुव सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय से मंजू हरि गुप्ता ने की मुलाकात, साथ में पहुँचे एक दर्ज़न बीडीसी, हुई ये चर्चा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed