रायपुर, 18 सितम्बर 2026
भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सकीय उपकरणों, मशीनों और औजारों की पूजा की।

विश्वकर्मा पूजा के दौरान अस्पताल परिसर भक्तिमय नजर आया। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि चिकित्सा कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरण सफल उपचार का माध्यम बनें और अस्पताल में भर्ती मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और कौशल के प्रतीक हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक मशीनें और चिकित्सकीय उपकरण उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हीं उपकरणों की पूजा कर बेहतर और सफल उपचार की कामना की गई।
इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह, डायरेक्टर नम्रता सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जसपाल भामरा, सीओओ कृष्णा दुबे, विजीत सिंह, एचआर दीपजय, अकाउंटेंट दिलीप सिंह सहित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।
डॉ. विनोद सिंह ने सभी स्टाफ को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अत्याधुनिक तकनीक और कुशल हाथों के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल का प्रमुख लक्ष्य है।




