18 Sep 2026, Fri
Breaking

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में 55 साल की महिला बंदी की मौत: 2 दिन में दो बार अस्पताल में भर्ती हुई, ICU में इलाज के दौरान दम तोड़ा

अंबिकापुर, 18 सितम्बर 2026। अंबिकापुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे दो दिनों के भीतर दो बार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। 17 सितंबर को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया, जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।

सेंट्रल जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत के अनुसार, मथुरा यादव को 19 फरवरी 2026 को जेल में निरुद्ध किया गया था। 16 सितंबर को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। वहां ओपीडी में डॉक्टरों ने जांच के बाद खून की कमी बताई और उपचार के बाद उसे वापस जेल लाया गया।

इसके अगले दिन यानी 17 सितंबर को दोबारा तबीयत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

महिला के दो पते, परिजनों से नहीं हो पाया संपर्क

जेल अधीक्षक ने बताया कि मृतका के रिकॉर्ड में दो पते सामने आए हैं। एक पता रायगढ़ का है, जबकि दूसरा सूरजपुर जिले के ग्राम डेडरी का है। जेल प्रबंधन की टीम दोनों स्थानों पर संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक परिजनों से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है।

कलेक्टर और कोर्ट को दी गई सूचना

मामले की जानकारी कलेक्टर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर को दे दी गई है। जेल प्रबंधन के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा और नियमानुसार शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

पढ़ें   बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: प्रदेशभर में बिजली खंभों पर लगे टीवी केबल हटाने का काम अंतिम चरण में, 27 अक्टूबर तक पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश, अब सिर्फ 3 हजार खंभों से हटाना बाकी

यदि परिजन सामने नहीं आते हैं तो शव के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed