बलौदाबाजार, 19 सितंबर 2026
दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर, बलौदाबाजार में 20 सितंबर को एक दिवसीय नि:शुल्क दंत रोग चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
शिविर में दांतों में दर्द, सूजन, सड़न, झनझनाहट, मसूड़ों से खून आना, पायरिया, दांतों के बीच गैप, टेढ़े-मेढ़े दांत और बच्चों के जबड़े की असामान्य ग्रोथ जैसी समस्याओं की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को उपचार संबंधी जरूरी परामर्श भी देंगे।



खास बात यह है कि शिविर में डिजिटल एक्स-रे, रूट कैनाल, कृत्रिम दांत, डेंटल इम्प्लांट, क्लियर अलाईनर और ब्रेसेस जैसी आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी और विशेषज्ञ सलाह भी उपलब्ध होगी।
शिविर में डॉ. हिया शर्मा, डॉ. आकांक्षा गरेवाल और डॉ. सुकृति तिवारी मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगी। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नितिन तिवारी ने लोगों से अपील की है कि दांत और मसूड़ों की समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराकर शिविर का लाभ उठाएं।
स्थान: चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल, सिटी कोतवाली के सामने, भाटापारा रोड, बलौदाबाजार।
संपर्क: 9111705555




