रायपुर, 24 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 24 सितंबर 2026, गुरुवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 11:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:45 बजे तक राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे सभागार से रवाना होकर दोपहर 1:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 2 बजे से 4 बजे तक आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:00 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 4:10 बजे से 5:10 बजे तक “Statecon 2026 – Building Viksit Chhattisgarh” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 5:10 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट से रवाना होकर शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।




