26 Sep 2026, Sat

छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू: रायपुर में 25 महिला बंदिनियां जेल से बाहर करेंगी काम, शाम को लौटेंगी

 

रायपुर, 26 सितंबर 2026/ डीजी, जेल हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से केंद्रीय जेल, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला खुली जेल (वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन -ओ.सी.आई.) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), खुशबू मिश्रा (महिला ओपन जेल प्रभारी) एवं जेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार इस प्रकार की महिला ओपन जेल प्रारंभ की गई है। रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल खोला गया है। इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियाँ रहेंगी। ये महिला बंदिनी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी तथा शाम को कार्य पूर्ण कर लॉकअप होने के पूर्व जेल में वापस आ जाएंगी।

महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर एवं जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा। उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे।

Share
पढ़ें   जयपुर से शादी, दिल्ली में गिरफ्तारी: महादेव सट्टा घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ आहूजा की शाही शादी में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंडप छोड़ भागा दूल्हा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *