26 Sep 2026, Sat

भक्ति के साथ दिया स्वास्थ्य का संदेश, उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में 11 दिनों तक गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

• 101 बत्ती से हुई महाआरती, ढोल-नगाड़ों के साथ दी गई गणपति बप्पा को विदाई

रायपुर, 26 सितंबर 2027

भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में 11 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन भक्ति और सेवा के संदेश के साथ हुआ। समापन अवसर पर 101 बत्तियों से महाआरती की गई। ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच भगवान गणेश को विदाई दी गई।

11 दिन तक धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में अस्पताल की पूरी टीम ने लिया हिस्सा

गणेश उत्सव के दौरान अस्पताल परिसर में लगातार 11 दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल के अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ इन आयोजनों में भागीदारी निभाई। इससे अस्पताल परिसर में पूरे 11 दिनों तक भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

हरियाली के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अस्पताल प्रबंधन की ओर से नम्रता सिंह ने गणेश उत्सव के माध्यम से हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

272 लोगों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ

गणेश उत्सव के दौरान मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह की पहल पर चार दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 272 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। इस दौरान करीब 8 से 10 हजार रुपए तक की विभिन्न जांचें नि:शुल्क की गईं।

‘जय छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़’ का दिया संदेश

डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना और आर्थिक कारणों से किसी व्यक्ति को इलाज से वंचित न होने देना है। उन्होंने कहा कि भक्ति के साथ समाज और लोगों के स्वास्थ्य की सेवा भी जरूरी है।

पढ़ें   खनिज संपदा से विकास को रफ्तार: 30 खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की सीख — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनोद सिंह और पैरामेडिकल टीम ने ‘जय छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़’ का संदेश देते हुए मरीजों के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।

समापन अवसर पर हॉस्पिटल डायरेक्टर नम्रता सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह सहित अस्पताल की पूरी मेडिकल एवं पैरामेडिकल टीम मौजूद रही।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *