रायपुर, 28 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुकमा और बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राहत शिविरों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 10:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सुकमा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 11:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, सुकमा पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे और दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 1:10 बजे हेलीकॉप्टर से सुकमा से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 1:40 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1:50 बजे से 3 बजे तक राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 3:10 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। शाम 4 बजे वे सर्किट हाउस से रवाना होकर 4:05 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा रवाना होकर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं और राहत-बचाव कार्यों की जमीनी समीक्षा की जाएगी।




