28 Sep 2026, Mon

बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसानों को राहत: CM साय बोले- नुकसान का होगा सर्वे, आकलन के बाद दिया जाएगा मुआवजा

रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे और आकलन कराया जाएगा, जिसके बाद किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी है। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात करेंगे और फसल तथा मकानों को हुए नुकसान की जानकारी लेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जाएगा। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों और अन्य पीड़ितों को नियमानुसार सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरा

मुख्यमंत्री ने अपने आगामी सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति लागू होने के बाद देश और विदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इन्वेस्टर मीट आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे।

दौरे के दौरान निवेश और उद्योग से जुड़े विषयों पर चर्चा किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री ने दी।

Share
पढ़ें   CG नगरीय निकाय चुनाव: मतगणना जारी, रायपुर-जगदलपुर-राजनांदगांव में भाजपा आगे, आज आएंगे सभी 173 निकायों के नतीजे

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *