29 Sep 2026, Tue
Breaking

शिवरीनारायण में बाढ़ के बीच जनसेवा: वार्ड में पहुंचे पार्षद अंकुर गोयल, लोगों को दी संक्रमण से बचाव और सुरक्षित रहने की सलाह

शिवरीनारायण, 29 सितम्बर 2026। महानदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद अंकुर गोयल ने क्षेत्र का दौरा कर वार्डवासियों से मुलाकात की और बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों एवं उनकी समस्याओं का जायजा लिया।

इस दौरान वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल और वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद ओम प्रकाश साहू ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ के बाद होने वाली संभावित बीमारियों और संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी को अच्छी तरह उबालकर, छानकर और ठंडा करने के बाद ही पिएं। साथ ही घरों और आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

पार्षदों ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ में डूबे या क्षतिग्रस्त मकानों में फिलहाल वापस न जाएं। पानी के कारण मिट्टी से बने मकानों की संरचना कमजोर हो सकती है, जिससे उनके गिरने का खतरा बना रह सकता है। उन्होंने लोगों से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

युवाओं से घर-घर जाकर मदद की अपील

पार्षद अंकुर गोयल ने वार्ड के युवाओं से भी बातचीत कर बाढ़ की स्थिति में एकजुट होकर लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय सभी को मिलकर उसका सामना करना चाहिए। युवाओं से आग्रह किया गया कि वे मोहल्ले में घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों की स्थिति की जानकारी लें और जरूरत के अनुसार सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि शिवरीनारायण के कई युवा नदी और बाढ़ जैसे हालात से निपटने का अनुभव रखते हैं। ऐसे में महिला, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद करने में युवा प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं।

पढ़ें   CG मौसम अलर्ट : बस्तर, नारायणपुर और कांकेर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग-सरगुजा सहित कई जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी, लो-प्रेशर एरिया से एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर

पार्षद अंकुर गोयल ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में वार्डवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना, उन्हें सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहना ही जनसेवा का उद्देश्य है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed