30 Sep 2026, Wed
Breaking

CG में ट्रेनों के कैंसिल होते ही बढ़ी यात्रियों की टेंशन: 6 ट्रेनें रद्द, 2 का बदला रूट; नवंबर से जनवरी तक रहेगा असर

बिलासपुर, 30 सितम्बर 2026। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

मेगा ब्लॉक के कारण 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इससे छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के रेल यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।

6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नवंबर से जनवरी के बीच निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी। नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को इसके फेरे प्रभावित रहेंगे।

12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 को रद्द रहेगी।

12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 को रद्द रहेगी।

इसके अलावा 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी में 2 और 9 को रद्द रहेगी।

इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 को रद्द रहेगी।

2 ट्रेनों का बदलेगा रूट

मेगा ब्लॉक के कारण 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी। यह बदलाव नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 को रहेगा।

पढ़ें   दिल्ली में CM साय ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात: संगठन-सरकार के बेहतर समन्वय पर हुई चर्चा

वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी में 7 और 14 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच का निर्धारित मार्ग छोड़ देगी।

रेल यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और रूट की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed