9 Oct 2026, Fri

बिलासपुर में गरबा के नाम पर विवादित रील: सोशल मीडिया पर मचा बवाल, BNS की धाराओं में केस दर्ज, 9 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रचार के लिए बनाई गई थी रील

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार-प्रसार के लिए बनाया गया था। वीडियो में कुछ युवतियां गरबा की पारंपरिक वेशभूषा में सिगरेट पीती और पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। इसके बाद सिविल लाइन थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। साथ ही उन्हें पाबंद करने के लिए बाउंड ओवर की प्रक्रिया जारी है।

धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर पुलिस सख्त

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का आपत्तिजनक प्रदर्शन करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें   महासमुंद में SIR की लापरवाही पर सख्ती: 8 वालंटियर को कारण बताओ नोटिस, जिला निर्वाचन अधिकारी भड़के

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो या सामग्री पोस्ट करने से पहले उसकी प्रकृति और संभावित प्रभाव पर विचार करें। वायरल रील के मामले में हुई इस कार्रवाई के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed