10 Oct 2026, Sat
Breaking

CM विष्णु देव साय से मिले भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह: संगठन को लेकर हुई चर्चा, पवन साय और मंत्री जायसवाल भी शामिल

रायपुर, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।

कर्मवीर सिंह की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यह मुलाकात संगठनात्मक समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, बैठक में किन विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share
पढ़ें   दुर्ग में 12 घंटे छात्रों का चक्काजाम: 400 बच्चों के लिए 17 शिक्षक मांगे, 4 मिले; प्रिंसिपल हटाए, रात में खत्म हुआ प्रदर्शन

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed