21 Oct 2026, Wed
Breaking

‘क्योंकि’ के फिनाले के बाद एकता कपूर का नया धमाका: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी आएगी नजर, बोलीं- सरप्राइज अभी बाकी हैं

मुंबई, 21 अक्टूबर। टीवी की क्वीन एकता कपूर एक बार फिर दर्शकों के लिए नई कहानी लेकर आने की तैयारी में हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के फिनाले के बाद अब एकता कपूर ने अपने नए शो का संकेत दिया है। इस बार दर्शकों को गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की नई जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आ सकती है। दोनों कलाकारों को एक साथ लाने की खबर ने टीवी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

हाल ही में जारी टीजर में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस पहुंचते दिखाई दिए। इस दौरान पैपराजी ने दोनों से उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किए, लेकिन दोनों ने मुस्कुराते हुए शो से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की। इसी बीच एकता कपूर ने अपने बयान से नए शो को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा, “एक कहानी खत्म हुई है, लेकिन सरप्राइज अभी बाकी हैं!”

एकता कपूर के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के शानदार फिनाले के बाद उनसे लगातार पूछा जा रहा था कि आगे क्या नया आने वाला है। ऐसे में उन्होंने दर्शकों को ज्यादा इंतजार कराने के बजाय एक नई और खास कहानी पर काम करने का फैसला किया। उनका कहना है कि अगली कहानी ऐसी होनी चाहिए, जो दर्शकों का ध्यान खींचे, उनके दिल को छुए और उन्हें एक बार फिर किरदारों से जुड़ने का मौका दे।

एकता ने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को साथ लाने को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि दोनों कलाकारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और वह काफी समय से उन्हें एक साथ पर्दे पर देखना चाहती थीं। अब दोनों के साथ आने की संभावना को लेकर वह उत्साहित हैं। साथ ही उन्हें यह जानने की उत्सुकता भी है कि दर्शक इस नई जोड़ी पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

पढ़ें   महामाया पहाड़ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर : 157 मकानों पर कार्रवाई शुरू, पुलिस तैनात, डबरीपानी में हटाया जा रहा कब्जा

‘टेलीविजन हमेशा घर जैसा रहेगा’

एकता कपूर ने कहा कि टेलीविजन उनके लिए हमेशा घर जैसा रहेगा। ऐसे किरदार बनाना, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाएं, उनके लिए एक खास अनुभव है। दर्शकों के साथ यही जुड़ाव उन्हें हर नई कहानी के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सालों से दर्शकों ने उनके शोज को जो प्यार दिया है, वह उनके लिए बेहद मायने रखता है। हर नई कहानी के जरिए उनकी कोशिश रहती है कि दर्शकों को कुछ ऐसा मिले, जिससे वे भावनात्मक रूप से जुड़ सकें।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के यादगार समापन के बाद अब एकता कपूर नई शुरुआत की तैयारी में हैं। हालांकि, गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के इस नए प्रोजेक्ट की कहानी, नाम और प्रसारण की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में दर्शकों को शो से जुड़े अगले खुलासे का इंतजार रहेगा।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed