22 Oct 2026, Thu
Breaking

अंबिकापुर में 23 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार: आबकारी टीम को देख डेकची पलटने लगी, महिला सैनिक से भी की झूमाझटकी

अंबिकापुर, 22 अक्टूबर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुक्तिपारा निवासी सीता रजवाड़े के घर दबिश देकर 23 लीटर महुआ शराब जब्त की। मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान महिला ने कथित तौर पर शराब से भरी डेकची उलटने का प्रयास किया। उसे पकड़ने पहुंची महिला सैनिक के साथ झूमाझटकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप भी है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 59(क) और 40(क) के तहत कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

कार्रवाई में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती और आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
पढ़ें   CG Weather Today: बस्तर से सरगुजा तक बारिश का अलर्ट, 40 किमी रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *