26 Oct 2026, Mon
Breaking

छत्तीसगढ़ में फिर BJP सरकार बनाने का संकल्प: स्मृति ईरानी ने बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र, कहा- गांव-गांव तक पहुंचाएं पार्टी की बात

रायपुर, 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतिम दिन संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस भरोसे को बनाए रखें और संगठन का विस्तार प्रत्येक बूथ तक करें।

स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ में फिर से पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। उन्होंने अपने दो दिवसीय प्रवास को आत्ममंथन, प्राथमिकताओं के पुनर्निर्धारण और संगठन के मूल संकल्पों को दोहराने का अवसर बताया।

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी

स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है और उसके परिश्रम से ही संगठन मजबूत होता है। पार्टी की विचारधारा राष्ट्र प्रथम, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में पद और दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता संगठन की स्थायी ताकत होते हैं। सार्वजनिक जीवन में कार्यकर्ताओं का व्यवहार पार्टी की विचारधारा और छवि को दर्शाता है। इसलिए सादगी और अनुशासन को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।

सोशल मीडिया के साथ जनता से सीधा संवाद जरूरी

प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, पारा-टोला और बस्तर से सरगुजा तक लोगों के बीच सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीक और सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद करना जरूरी है, लेकिन यह जनता से सीधे जुड़ने का विकल्प नहीं हो सकता।

पढ़ें   जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने चरित्र शंका में की महिला और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या, शवों को नदी किनारे दफनाया – रांची से गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आम लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। जनता के बीच सहजता और सादगी से बैठने पर ही संगठन और लोगों के बीच मजबूत संबंध बनते हैं।

दो दिनों में 12 श्रेणियों की बैठकें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि स्मृति ईरानी के दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू ने विभिन्न सत्रों में लगभग 12 श्रेणियों की बैठकें लीं।

उन्होंने कहा कि इन बैठकों में पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन की दृष्टि से ये बैठकें काफी महत्वपूर्ण रहीं।

कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

किरण देव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह भाजपा की संगठनात्मक बैठकों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैठकों में हुई चर्चाओं के बारे में काल्पनिक कहानियां गढ़ रही है, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी की भी आलोचना की। किरण देव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा और सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैठकों में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की समीक्षा भी की गई। इसके आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पढ़ें   वेदांता एल्युमीनियम ने बढ़ाया हरित ऊर्जा पर जोर, FY25 में 1.57 बिलियन यूनिट नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। पार्टी का जोर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनता से सीधा संवाद बढ़ाने और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बनाने पर रहेगा।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed