27 Oct 2026, Tue
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : कैबिनेट बैठक से लेकर नियुक्ति पत्र वितरण तक, आज व्यस्त रहेंगे CM विष्णुदेव साय; कृषक रत्न सम्मान समारोह और करम पूजा महोत्सव में भी होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे और उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक से होगी, जो दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक होगी।

मुख्यमंत्री शाम 4:05 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 4:10 बजे सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 4:10 बजे से 4:40 बजे तक आयोजित उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

रात्रि में मुख्यमंत्री 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और रात 9 बजे रोहिणीपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम परिसर पहुंचेंगे। यहां वे रात 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित करम पूजा पर्व महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   बीजापुर में बदली जिंदगी की मिसाल: कभी नक्सली रहे मासा-जयमोती की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, पानी खरीदकर बढ़ाया हौसला

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed