28 Oct 2026, Wed
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर दौरे पर, प्रेमनगर में आमसभा और करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को प्रदेश के तीन जिलों सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिरई के जशवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे। सुबह 11:05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से सूरजपुर जिले के प्रेमनगर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:10 बजे वे प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे मिडिल स्कूल मैदान, प्रेमनगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:20 बजे से 1:20 बजे तक विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के साथ आमसभा आयोजित होगी।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे प्रेमनगर से रवाना होकर 2 बजे हेलीकॉप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिरई स्थित प्राथमिक शाला जशवंतपुर खेल मैदान के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से 2:40 बजे जशवंतपुर खेल मैदान पहुंचेंगे।

स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:40 बजे जशवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:40 बजे विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास से संबंधित कार्यक्रम होगा।

दोपहर 3:40 बजे मुख्यमंत्री जशवंतपुर खेल मैदान से रवाना होंगे और 3:45 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

पढ़ें   लोक निर्माण विभाग में बड़े सुधार की तैयारी : सचिव ने टेंडर प्रक्रिया, डिजिटलीकरण और मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने के दिए निर्देश

शाम को बगिया स्थित निवास पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगिया के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से 4:20 बजे रवाना होकर 4:25 बजे अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed