31 Oct 2026, Sat
Breaking

CG में राज्योत्सव के बीच कलेक्ट्रेट में बड़ी घटना: चौकीदार की मौत से मचा हड़कंप, कर्ज के बोझ को लेकर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्योत्सव की तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट में पदस्थ एक चौकीदार का शव परिसर में मिला। मृतक की पहचान दिनेश पटेल (50) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश पटेल रायपुर कलेक्ट्रेट में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह जब लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, तब उन्हें परिसर की सीढ़ियों के पास दिनेश का शव मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

20 लाख रुपए से अधिक कर्ज होने की चर्चा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिनेश पटेल पर 20 लाख रुपए से अधिक का कर्ज होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक कर्ज ले रखा था और इसे लेकर परेशान थे। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में खुदकुशी के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सिविल लाइन पुलिस कर रही जांच

सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन के मुताबिक, शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पटेल, पिता प्रभु राम पटेल, निवासी श्री साईं नगर, बोरियाखुर्द, आरडीए कॉलोनी, थाना टिकरापारा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Share
पढ़ें   रायपुर से गूंजा 'सोलर क्रांति' का बिगुल: CM विष्णु देव साय ने 50 करोड़ से ज्यादा की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का किया शुभारंभ, सौर ई-रिक्शा, बैटरी स्वैपिंग स्टेशन और हाई मास्ट लाइट्स से रोशन होगा प्रदेश का भविष्य

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *