10 Nov 2026, Tue
Breaking

गोवर्धन पूजा पर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका: विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 

रायपुर, 10 नवम्बर 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान श्री बांके बिहारी जी से पूरे प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस पावन पर्व पर राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Share
पढ़ें   IPS अवॉर्ड पर सवाल: मोहला-मानपुर SP यशपाल सिंह की नियुक्ति पर घिरा विवाद, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed