16 Nov 2026, Mon

नरैया तालाब में छठ पूजा संपन्न: उगते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, 85 वर्षीय दादी अम्मा ने बताई पूजा की परंपरा

रायपुर, 16 नवंबर 2026। आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा चार दिनों तक चले अनुष्ठान के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित नरैया तालाब छठ घाट पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। यहां छठ व्रतियों ने सूर्य देव की उषा किरण को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा संपन्न की।

इस दौरान नरैया तालाब में एक 85 वर्षीय दादी अम्मा ने छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना के इस पर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा के पीछे विशेष मान्यता है। डूबते सूर्य में प्रत्युषा किरण होती है, जिन्हें सूर्य देव की प्रथम पत्नी माना जाता है, जबकि उदीयमान सूर्य में उषा किरण होती है, जिन्हें सूर्य देव की द्वितीय पत्नी माना जाता है।

सुंदर सजावट और व्यापक इंतजामों के बीच उमड़ी भीड़

नरैया तालाब में छठ पूजा का आयोजन बेहद आकर्षक तरीके से किया गया। सुंदरता से सजे घाट और व्यापक व्यवस्थाओं के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। करीब पांच दशकों से नरैया तालाब में छठ पर्व का आयोजन होता आ रहा है। इस दौरान छठ व्रतियों के साथ तालाब के चारों ओर मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि अब नरैया तालाब के चारों ओर मॉर्निंग वॉक करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वे सभी छठ पूजा में भी शामिल होते हैं। समिति के परमवीर और सुमित सिंह ने बताया कि मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोग श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं और भंडारे में भी आत्मीयता से शामिल होते हैं।

पढ़ें   रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय प्राचार्य बैठक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव करेंगे नेतृत्व, बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की सफलता बढ़ाने पर होगा जोर

पांच दशक से शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा आयोजन

देवेंद्र दुबे और सौरभ शर्मा ने बताया कि दशकों से यहां छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान कभी किसी को झगड़ते या आयोजन में बाधा उत्पन्न करते नहीं देखा गया। सभी लोग आपसी सहमति और अपनेपन के साथ पूजा के सभी अनुष्ठान संपन्न कराते हैं।

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, टेंट, सजावट और अन्य जरूरी इंतजाम किए जाते हैं। सभी छठ व्रतियों ने सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed