11 Mar 2026, Wed
Breaking

कोरोना इफेक्ट : बाहर राज्य से आने वाले श्रमिकों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश, गाँव पहुचने वाले श्रमिको के बारे में सरपंच – सचिव को देनी होगी जानकारी, सभी शासकीय कार्यालयों का होगा सेनेटाइजेशन

सतीश शर्मा, बलौदाबाजार, 1 मई

शासन के नये दिशा निर्देश पर जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सभी अनुविभागीय, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से बाहर राज्यों से आने वाले मजदूरों की विशेष ध्यान रखने कहा गया है। क्योंकि यह सभी संक्रमित राज्यों से आने वाले मजदूर होंगे इसलिए इनका अनिवार्य रूप से मेडिकल टेस्ट किया जायेगा। उसके साथ उसे गाँवो के बाहर स्थित स्कूल,सामुदायिक भवनों में उन्हें अनिवार्य रूप से 14 दिनों के लिए क्वारार्टइन में रखा जा जायेगा। गोयल ने कहा है कि गाँव मे यदि कोई बाहर राज्य से श्रमिक आते है। तो उसकी जानकारी गाँव के सरपंच-सचिव अथवा अन्य व्यक्ति जिला कंट्रोल रूम फोन नंबर 07727-223697 में देना होगा। जानकारी नही देने पर महामारी एक्ट के तहत तत्काल पुलिस कार्रवाई किया जायेगा। साथ ही जिला का कोई मजदूर बाहर राज्य में फंसा हुआ है और वह वापस आना चाहता है तो जिला मजदूर हेल्पलाइन नंबर 62604-45466 पर नाम दर्ज करा सकतें है। कलेक्टर गोयल ने सभी जनपदों के सीईओ से श्रमिको के सँख्या के अनुसार उनकी क्वारार्टइन के लिए शीघ्र ही जगह चिन्हाकित करने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने भी सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वह ऐसे रुके हुए श्रमिकों पर कड़ी पहरेदारी करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ तरबूज सब्जियों के दुकान जो हाईवे में लगते है। उन दुकानों को अस्थाई रूप से थोड़ा अंदर अन्य छोटे सड़को पर लगाया जायेगा। देखा गया है कि बाहर राज्यों से आने वाले ट्रक चालक लोग इन दुकानों में रुक जाते है। जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।इस दृष्टि से इन बाजारो जो ख़ास कर नदी किनारे है। उनका स्थान बदला जायेगा। आने वाले कुछ दिनों में लोगों का आवाजाही सभी शासकीय कार्यालयों में बढ़ सकता है। अतः इन कार्यालयों का अनिवार्य रूप से रंग रोगन, बाथरूम की सफाई,पूरी तरह से सेनेटाइजेशन एव स्वच्छ कार्य स्थल बनाने के निर्देश कलेक्टर गोयल ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया है। ताकि यह स्थल भी संक्रमण मुक्त हो सके।

पढ़ें   राष्ट्रगान हमारी शान : इस 15 के अगस्त को बनने जा रही छत्तीसगढ़ में विश्व रिकॉर्ड..NGO महासंघ और समस्त सामाजिक व सेवाभावी संघठन से की है ये अपील

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed