7 Mar 2026, Sat
Breaking

नाले में नहाने गया था 9 साल का बच्चा, कुछ देर सूचना मिलने पर घर वालों ने वहां जाकर देखा तो रह गए दंग

अजय कैवर्त्य

शिवरीनारायण


जांजगीर-चांपा :- हसौद थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धमनी में जहां एक 9 साल का मासूम बच्चा नाला नहाने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ गया हुआ था तभी उसके डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम धमनी के ही अमन निराला पिता करम निराला उम्र नौ साल करीब सुबह 9:00 बजे कभी कभाल की तरह नाला (चम्पा दहरा) नहाने के लिए अपने कुछ साथी के साथ गया हुआ था तभी उसकी डूबने से मौत हो गई।घटना का सूचना मिलते ही घर वाले तत्काल मौके के पहुचे तो देखा कि बच्चे का शव नाले के किनारे पड़ा हुआ था।जिसके बाद तुरंत बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद आया गया जिसे देख डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर जैजैपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया । जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिवार वालो को सौप दिया गया।

इधर घर वालो का रो-रो के बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अमन अपने घर का एक लौता बेटा था।

अमन किसके किसके साथ गया हुआ था ये बात पता नही चल पाया है।परिजनों का कहना है कि अमन को तैरना नही आता था।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बजट 2025: स्वास्थ्य विभाग के लिए 1500 करोड़, NHM को 1850 करोड़, ACI विस्तार और मेकाहारा में ART विभाग की सौगात

 

 

 

 

 

You Missed