रायपुर, 21 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और शाम 7 बजे देवेन्द्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री शाम 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस 2026 (All India Telugu Conference 2026) में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे श्री बालाजी विद्या मंदिर से रवाना होकर 8:15 बजे ईडन लॉन, ओमाया गार्डन पहुंचेंगे। यहां उनका शाम 8:15 से 8:45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री रात 8:45 बजे ईडन लॉन से रवाना होकर रात 9 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।


