21 Nov 2026, Sat

MP में बारिश और ठंड का डबल अटैक, रीवा-सीधी समेत 9 जिलों में अलर्ट, भोपाल में चलेगी शीतलहर

भोपाल 
 मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवन (Cyclone Akvan) ओडिशा के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ रहा है. हालांकि, इसके असर और मौसम में हो रहे बदलाव के बीच मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने 21 नवंबर के लिए सीधी, रीवा, सिंगरौली समेत 9 जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है. वहीं भोपाल, रायसेन और शाजापुर में शीतलहर चलने की चेतावनी है। 

 पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरा है। शाजापुर के गिरवर में सबसे कम 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में 9.2, रायसेन और धार में 9.4 तथा दमोह में 9.5 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा नौगांव में 10, खजुराहो में 10.2, रीवा में 10.4, इंदौर में 10.6 और जबलपुर-उमरिया में 10.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

गुना, सागर, दतिया, ग्वालियर, श्योपुर, उज्जैन, सतना, खंडवा, रतलाम, सीधी, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, पचमढ़ी, मंडला, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिवनी, खरगोन और मलाजखंड में भी पारा 15 डिग्री से नीचे रहा।

Cyclone Akvan का क्या हुआ, MP में कितना असर?
IMD के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अकवन 20 नवंबर की सुबह गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार कर गया. उस समय हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे थी. इसके बाद तूफान के कमजोर होकर गहरे अवदाब और फिर अवदाब में बदलने की संभावना जताई गई। 

पढ़ें   करंट अकाउंट में पड़ा पैसा अब कमाएगा ज्यादा – उज्जीवन एसएफबी ने लॉन्च किया ‘स्वीप स्मार्ट’, मिलेगी एफडी जैसी कमाई और पूरी लिक्विडिटी

दो दिन बारिश और आंधी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवन के असर से गुरुवार से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। शहडोल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। शनिवार और रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

हालांकि, तूफान कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भोपाल, शाजापुर और रायसेन में शीतलहर चली। शनिवार को राजगढ़ और शाजापुर में भी शीतलहर का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में इसके प्रभाव के बीच पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. हालांकि, प्रदेश के सभी जिलों में तूफान जैसी स्थिति नहीं रहेगी। 

रीवा-सीधी समेत 9 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी चेतावनी है। 

वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और चंबल क्षेत्र के बाकी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। 

पढ़ें   ChatGPT को टक्कर देने वाली Anthropic ने कैसे रचा इतिहास? AI के दम पर 5 साल में बना डाली इतनी बड़ी कंपनी

भोपाल, रायसेन और शाजापुर में बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में बारिश के साथ ठंड का असर भी बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन और शाजापुर में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की चेतावनी दी है. 20 नवंबर को गिरवर (शाजापुर) में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. भोपाल में पारा 9 डिग्री और बैतूल में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना है. यानी फिलहाल प्रदेश में सुबह-रात की ठंड के बीच कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *