22 Nov 2026, Sun

छत्तीसगढ़ में बोर्ड और JEE Main परीक्षा एक साथ, छात्रों ने तारीखों में बदलाव की उठाई मांग

रायपुर.

JEE Main 2027 Session 2 और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में संभावित टकराव को लेकर विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है।

दोनों परीक्षाओं का कार्यक्रम लगभग एक ही अवधि में होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 12वीं के विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और CGBSE से परीक्षा कार्यक्रम में समन्वय करने की मांग की है।

दोनों परीक्षाओं की तारीखों में टकराव की आशंका
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, JEE Main 2027 Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने की अवधि बताई जा रही है। वहीं, CGBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक निर्धारित बताई गई हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तारीखों में सीधा टकराव होने की आशंका है।

दोनों परीक्षाओं में शामिल होने की चुनौती –
बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल को JEE Main की परीक्षा अवधि के दौरान कुछ विषयों की बोर्ड परीक्षा हो सकती है। वहीं, 5 अप्रैल को भौतिकी, 6 अप्रैल को कुछ व्यावसायिक विषयों और 7 अप्रैल को कुछ क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षाएं निर्धारित की गई है। यदि किसी विद्यार्थी की दोनों परीक्षाएं एक ही दिन पड़ती हैं, तो उसके सामने दोनों में शामिल होने की चुनौती होगी।

उत्पन्न हो सकती है ये समस्याएं-

  • दोनों परीक्षाओं की समय-सारणी में तारीखों का सीधा टकराव होने की संभावना है।
  • जिन विद्यार्थियों की दोनों परीक्षाएं एक ही दिन निर्धारित होंगी, उन्हें गंभीर कठिनाई हो सकती है।
  • जिनकी परीक्षाएं अलग-अलग दिनों में होंगी, उन्हें भी तारीखों के बीच कम अंतराल के कारण तैयारी, पुनरावृत्ति और मॉक टेस्ट के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सकता।
  • लगातार दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी से विद्यार्थियों पर शैक्षणिक दबाव और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
पढ़ें   गणेश शंकर मिश्रा को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा : सेवानिवृत्त IAS गणेश शंकर मिश्रा को बनाया गया नीति आयोग का उपाध्यक्ष, गृह ग्राम में लोगों ने मिठाई बांटी, फ़टाखे फोड़े, जश्न का माहौल, युवा बोले : "हमारे लिए प्रेरणादायक..." बुजुर्ग बोले : "गांव का मान बढ़ाया..."

विद्यार्थियों की मांग –

  • दोनों परीक्षाओं की प्रत्यक्ष तारीखों का टकराव समाप्त किया जाए।
  • बोर्ड परीक्षा और JEE Main Session 2 के बीच पर्याप्त तैयारी-अंतराल दिया जाए।
  • NTA और CGBSE विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में समन्वय करें।
Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *