23 Nov 2026, Mon

प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप: नगरी में हिंदू संगठन ने खोला मोर्चा, घर के बाहर धरना देकर प्रशासन से मांगी कार्रवाई

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित अवैध प्रार्थना सभा को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। नगरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में एक घर के भीतर चंगाई सभा आयोजित किए जाने के आरोप पर हिंदू संगठन के सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य संबंधित घर के सामने धरने पर बैठ गए और मामले में कार्रवाई की मांग की।

प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप

हिंदू संगठन का आरोप है कि घर में प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले आदिवासी लोगों को बहलाया जा रहा है और उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी आरोप को लेकर संगठन के सदस्यों ने विरोध जताते हुए घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी बहस

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। फिलहाल इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि इस मामले को लेकर उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। संगठन ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Share
पढ़ें   14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता: भिलाई में आज से रोमांचक मुकाबले, 29 टीमों के 450 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा; समापन पर सीएम साय करेंगे सम्मान

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *