23 Nov 2026, Mon

शादी के दबाव से परेशान युवक ने होटल में खुद को जलाया: इलाज के दौरान मौत, 10 महीने बाद गर्लफ्रेंड गिरफ्तार; झूठे केस में फंसाने की देती थी धमकी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड से शादी को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने होटल के कमरे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में घटना के करीब 10 महीने बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। युवती पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी से इनकार करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया से हुई थी दोनों की पहचान

पुलिस के अनुसार, बलरामपुर निवासी विकास गुप्ता (22) रायपुर की एक निजी फर्म में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। उसके पिता भटगांव में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ हैं।

वहीं, सूरजपुर जिले के भटगांव की रहने वाली आकांक्षा सिदार (21) बिलासपुर के कोनी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।

शादी की बात पर होता था विवाद

जांच में सामने आया कि आकांक्षा विकास पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह शादी नहीं करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

होटल के कमरे में खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

27 जनवरी 2026 को विकास और आकांक्षा बिलासपुर के कोनी स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद विकास ने गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के समय आकांक्षा भी कमरे में मौजूद थी।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ बजट 2025: गाँव-गाँव तक पक्की सड़कें, हर गाँव में मोबाइल टावर, शहरों में मेट्रो और नए अस्पताल, सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन फंड, पर्यटन और डिजिटल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा!

रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां 1 फरवरी 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के बाद प्रेमिका गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दोनों के बीच हुए विवाद और अन्य साक्ष्यों को जुटाया। जांच में युवती पर युवक को लगातार परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *